हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों, कृषि मजदूरों और ग्रामीण भारत से जुड़े ज्वलंत मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन मंगलवार को भेजा। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि बढ़ती खेती की लागत, फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलना, गन्ना भुगतान में देरी, प्राकृतिक आपदाओं और महंगी कृषि लागत से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों व कृषि मजदूरों की कर्जमाफी, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली तथा घरेलू और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में क...