किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू अ. का धरना- प्रदर्शन
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता रामपाल मुखिया ने की, जबकि संचालन महिपाल भाटी ने किया। ज्ञापन में किसानों ने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, मिट्टी के अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, तहसील परिसर में दलालों का प्रवेश बंद कराने तथा 'दलालों का प्रवेश वर्जित' का पोस्टर लगाए जाने की मांग की।इसके अलावा गौशालाओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करने, खतौनी के लिए दो काउंटर संचालित करने, तहसील से खसरा जारी किए जाने तथा नकली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.