बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। किसानों को सहकारी समितियों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नई बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों का गठन किया गया है। बरेली में सात और नई समितियों मंडनपुर शुमाली, भुड़वा, अर्सिया बोझ, पचपेड़ा पश्चिमी, शरीफनगर, मिंतरपुर और सैदपुर खुर्द का गठन किया गया है। सीडीओ देवयानी ने बताया कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों को खाद, बीज व ऋण आदि की सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ये सभी समितियां बहेड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हैं। इससे पूर्व आंवला तहसील क्षेत्रान्तर्गत भी सात समितियां गठित की जा चुकी हैं। नवगठित समितियों के उन्नयन के लिए शासन की ओर से दो लाख रुपये की प्रत्येक को सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि समितियां अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकें। ग्राम विकास बैंकों का चुनाव 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश राज्य सहकार...