प्रयागराज, मार्च 2 -- झूंसी क्षेत्र में आवास योजना बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण करेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव को यह आश्वासन दिया है। जमीन अधिग्रहण को लेकर एमएलसी के नेतृत्व में सपा व किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। चक हिंनौता, मुकुंदपुर सहित 13 गांवों में जमीन अधिग्रहण को लेकर ज्ञापन दिया। किसानों की ओर से एमएलसी ने कहा कि अभी तक जमीन अधिग्रहण के लिए किसी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया। जबकि सैकड़ों किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए कई दिन से अपनी जमीन पर ही बैनर लगा कर वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। एमएलसी ने बताया कि रिंग रोड के लिए पहले ही किसानों की जमीन जा चुकी है। अब आवासीय योजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी है। ऐस...