किसानों की सहमति के बिना ली जा रही जमीन
वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी पूर्वी उत्तर प्रदेश रीजनल कमेटी की बैठक दशाश्वमेध स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान स्मार्ट मीटर, बिजली के निजीकरण और दस फीसदी बिजली मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए इसके खिलाफ अभियान जारी रखने का निर्णय किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसानो की उपजाऊ जमीन निर्मम और अन्यायपूर्ण तरीके से जबरन अधिग्रहित की जा रही। किसानों की सहमति के बिना ही उनके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वीडीए किसानों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाकर जमीन का धंधा कर रहा है। बैठक में रीजनल कमेटी के संयोजक हीरालाल यादव, प्रदेश सचिव रविशंकर मिश्र, सचिव मंडल सदस्य बाबूराम यादव और प्रेमनाथ राय, रामकृष्ण यादव, राजदेव पटेल, अनिल कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.