प्रयागराज, मार्च 11 -- झूंसी। मुकुंदपुर और बजहा गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने किसानों के पक्ष में बड़ा एलान किया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित आवासीय योजना के तहत मुकुंदपुर, चकिया और हितौना की जमीनों के अधिग्रहण को लेकर विधायक ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक का किसानों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा जब तक किसान सहमति नहीं देंगे तब तक एक इंच जमीन का भी अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि वह किसानों के बेटे और भाई की तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने संकल्प लिया जहाँ किसानों का पसीना बहेगा वहाँ मैं अपना खून बहाने को तैयार हूं। इस अवसर पर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरुणेन्द्र यादव डब्बू, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.