चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा, संवाददाता। सांसद जोबा माझी ने कहा है कि कृषि हमारे ग्रामीण अर्थतंत्र की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें। वे रविवार को कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। मौके पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, वैज्ञानिक खेती पद्धति एवं कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि उत्पादन को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है。 यह भी प...