किसानों की समृद्धि के लिए साथ आएंगे पंतनगर और पतंजलि
रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- पंतनगर, संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने और उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय और पतंजलि साथ मिलकर काम करेंगे। 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को पहुंचे आचार्य बालकृष्ण ने विश्वविद्यालय के सामने व्यापक सहयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों, उन्नत बीज और रोपण सामग्री के उत्पादन के साथ किसानों के प्रशिक्षण, उत्पादों की सुनिश्चित खरीद, प्रसंस्करण और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में संयुक्त प्रयास की बात कही। गांधी हॉल में किसानों को संबोधित करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पंतनगर के कृषि अनुसंधान और पतंजलि के संसाधनों व बाजार व्यवस्था को जोड़कर किसानों के लिए बेहतर मॉडल विकसित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पंतनगर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.