समस्तीपुर, जून 4 -- पूसा। राज्य के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि सामुहिक शक्ति, सहभागिता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम सहकारिता है। किसानों की समृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और युवाओं के रोजगार के अवसर को बढ़ाना इसका मूलमंत्र है। पीएम के वर्ष 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में सहकारिता अहम भूमिका निभायेगा। इसकी शुरुआत गांव की समृद्धि से होगी। गांव सशक्त व समृद्ध होगा। तभी राज्य व देश विकसित होगा। वे बुधवार को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में प्रशिक्षण ले रहे राज्य के बीसीओ को संबोधित कर रहे थे। मौका था 3 दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के समापन सत्र का। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार राज्य सरकार की मूल अवधारणा है। इसमें सहकारिता एक अहम कड़ी है। इसे नई दिशा व गति देने में यह प्रशिक्षण काफ...