गाजीपुर, अप्रैल 10 -- खानपुर। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की नीतियों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। राधे मोहन सिंह ने गाजीपुर के खिलाड़ी राजकुमार पाल को पेरिस ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किए जाने को सराहनीय कदम बताया। भेंट के दौरान पूर्व सांसद ने जिले में असमय वर्षा से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...