किसानों की समस्या पर भड़की भाकियू टिकैत
हापुड़, सितम्बर 4 -- हापुड़ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर गुरूवार को सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एमएसपी का गारंटी कानून, फसलों का लाभकारी मूल्य, बिजली के गलत बिलों, किसानों के कर्ज माफी आदि की मांगों को पूरा करने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की मुख्य मांगें जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी ऐसी ट्रेड डील को मंजूरी न दी जाए, जिससे भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचे। खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान-मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए तथा बिजली पूर्णतः मुफ्त दी जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा देने में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.