सहारनपुर, मार्च 26 -- रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं से संबंधित एक 8 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बुधवार को मासिक बैठक तहसील मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार संजीव चौहान को सौंपा। रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी, नानौता ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौधरी, मुकुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.