किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
सहारनपुर, सितम्बर 19 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित डीएम से संबोधित ज्ञापन एडीएम ई संतोष बहादुर को सौंपा। भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौ.धर्मवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम ई को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिसमें मांग की गई कि बजाज शुगर मिल गांगनौली से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराया जाए। गन्ने का भाव 1000 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं करने दिया जाए। विद्युत विभाग द्वारा किसानों एवं आम जनता के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। एमएसपी कानून लागू किया जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। तहसील एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.