बागपत, जून 22 -- दाहा। पुसार गांव में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में फसलों पर बढ़ती लागत, फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने, फार्मर आईडी तत्काल बनाने, डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी, ओवररेटिंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह, जिला महासचिव सक्षम पंडित, प्रवक्ता कुलदीप पंवार, राजवीर राठी, योगेश मलिक, पंकज राणा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- किसानों का कन्वेंशन आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...