कन्नौज, जुलाई 18 -- छिबरामऊ। ग्राम कपूरपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज गुट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मक्के की फसल को हुए नुकसान, बीजों में मिलावट तथा नकली बीजों की बिक्री पर चिंता जताई गई। भाकियू बलराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजी.सौरभ यादव ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ही जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में संगठन विस्तार के तहत कपूरपुर गांव निवासी आकाश खान को जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश संगठन मंत्री, जबकि नाजिम खान और समीर खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव, प्रदेश सचिव राजन, शैले...