किसानों की समस्याओं पर भाकियू का हल्ला बोल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संभल, मई 3 -- क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। मंडल महासचिव मुकेश यादव के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। आरोप लगाया गया कि क्षेत्र के निजी विद्यालय किसानों के बच्चों से कोर्स और फीस के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों ने शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों ने यूरिया व अन्य उर्वरकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए 'मस्तीत' क्षेत्र में बड़े सरकारी खाद गोदाम की स्थापना की मांग की, ताकि किसानों को भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर भाकियू ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.