बागपत, अप्रैल 2 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मतानतनगर गांव में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। कहा कि ये सरकार तानाशाह हो गई है किसान संगठन के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि आज किसानों की समस्याओं पर बात करना अपराध हो गया है। गुरुवार को क्षेत्र के मतानतनगर गांव में उज्जवल खाप के चौधरी रविन्द्र उज्ज्वल के आवास पर किसानों की एक बैठक का आयोजन हुआ। कहा कि हाउस अरेस्ट के नाम पर कही शांति भंग के नाम किसान संगठन के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सरकार को सबक सिखाने के लिये आज किसानों को एक होना पड़ेगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक, जिलाध्यक्ष कालूराम,पोविंद्र उज्ज्वल, परवेज अहमद, दीपक शर्मा, ठाकुर ब्रजपाल सिंह ,प्रदीप यादव, अजय यादव आदि...