कन्नौज, दिसम्बर 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। किसानों को समय से यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और अघोषित रूप से की जा रही बिजली कटौती को ठीक कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा। आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि इस समय रबी की फसलों विशेषकर गेहूं और आलू की बुआई के दौरान किसानों को यूरिया खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन फसलों में नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है, जो यूरिया के माध्यम से पूरी होती है। किसानों की मेहनत से देश को पौष्टिक अन्न प्राप्त होता है, लेकिन इसी किसान को आज खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकारी दर पर 288 से 270 रुपये प्रति बैग मिलने वाली यूरिया आज बाजार में 380 से 400 रुपये तक बेची जा...