हापुड़, मई 21 -- गढ़मुक्तेश्वर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंभावली स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। सिंभावली में महापंचायत के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशल पाल आर्य ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से गन्ना भुगतान न मिलने, स्मार्ट बिजली मीटरों की परेशानी और भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन दफ्तरों में बैठे अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने को तैयार नहीं हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा कहा कि किसान अपने ...