किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राजीव निगम को सौंपा। सपा ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की जनता इस समय महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और बेपटरी हो चुकी कानून-व्यवस्था से त्रस्त है। डीजल और पेट्रोल के आसमान छूते दामों के कारण आवश्यक वस्तुएं आमजन की पहुंच से बाहर हो रही हैं। वहीं किसानों को खाद के लिए घंटों लंबी कतारों में जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा सपा नेताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में युवाओं के भविष्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.