काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। पत्र में सरकार से किसानों को हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा देने और बकाया भुगतान जल्द करने की मांग की गई है। हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि किसान पहले से परेशान है ऊपर से कुदरत का कहर किसानों को सोने और जीने नहीं दे रहा है। कहा कि भगवान की मार से कोई नहीं बच सकता लेकिन सरकार भी किसानों को परेशान कर रही है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई होना जरूरी है। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की फसल पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.