मुरादाबाद, अगस्त 3 -- भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक बैठक का आयोजन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कृषि विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार कोबैठक में गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ किसानों की लागत भी कम होगी। विभाग संगठन मंत्री रमेश, प्रांत प्रचार प्रमुख तेजभान सिंह राघव तथा जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली ने विचार रखे। विभाग संगठन मंत्री ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति पर चर्चा की तथा बताया कि हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है और लगभग देश के सभी राज्यों में भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता मौजूद है, उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत करने तथा कृषि हितों के लिए...