किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया घरना-प्रदर्शन
रांची, मई 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसानों की समस्याओं, राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी और हालिया आंधी-तूफान से हुए नुकसान को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्रा, गोविन्दपुर और लोधमा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धान का उचित समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर हालिया आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों का शीघ्र सर्वे कर प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.