गोड्डा, मई 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को किसानों की समस्याओं को ले प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सुधार की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान ने की,जबकि संचालन राजेश झा ने किया। यह भी पढ़ें- पथरगामा प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कियाधरने का आयोजन सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। चुनाव पूर्व उन्हें सब्ज बाग दिखाकर वह सत्ता में तो आ गई, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता में नहीं है।अच्छी फसल हेतु खाद, उच्च गुणवत्ता वाले बीज आदि समय पर उपलब्ध...