लखनऊ, फरवरी 1 -- गोसाईगंज, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोसाईगंज ब्लॉक से किसान क्रांति पदयात्रा निकली, जो अमेठी, गंगागंज, बहरौली, हरदोईया बाजार होते हुए नगराम पहुंची। पदयात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि ये किसान क्रांति पदयात्रा सभी ब्लाकों व तहसीलों से होते हुए 10 फरवरी को वृंदावन योजना मैदान में आयोजित महापंचायत के बाद समाप्त होगी। प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि ये किसान क्रांति पदयात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने मांग की कि किसान आयोग का तत्काल गठन किया जाए, किसानों के समस्त कर्ज माफ किए जाएं और किसानों को बिजली पूरी तरह मुफ्त द...