लखनऊ, मार्च 30 -- माल, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को माल कस्बा चौराहे पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलित किसानों मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने को जैसे ही बढ़े राजस्व निरीक्षक ने उन्हें समझाबुझा कर रोका। ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।यूनियन के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक पेट्रोल -डीजल नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। तेल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नारायणपुर के मजरा जल्लाबाद में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...