शामली, सितम्बर 21 -- शामली। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय गोहरनी बाईपास पर आयोजित हुई। बैठक में जनपदभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गन्ना भुगतान, खाद की उपलब्धता, आवारा पशुओं से निजात और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, प्रभात मलिक, महिला जिलाध्यक्ष कवि...