किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई है।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ उर्फ गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। साथ ही गन्ने के बकाया भुगतान पर वर्ष 1998 से 2025 तक का ब्याज दिलाने की मांग किया। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाने व रात में बिजली कटौती बंद कराने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- महंगाई को देखते हुए बढ़ाए जाएं गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.