किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना-प्रदर्शन
मेरठ, सितम्बर 7 -- किसानों एवं आम जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में मवाना तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की। भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने ज्ञापन में दी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तहसील अध्यक्ष चौधरी नीरज राठी के नेतृत्व में किसानों ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। इनमें ग्राम सोना निवासी किसान मित्रसेन की भूमि की तत्काल पैमाइश करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.