आगरा, अप्रैल 9 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि बे मौसम बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से किसानों की गेंहू, मक्का, सरसों, टमाटर समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों का निरीक्षण कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, रसोई गैस की बढी हुई कीमतें वापस ली जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव सुनील सिंह, बीएल भारती, विजय प्रताप सिंह, गोवर्धन सिंह, राजकुमार, भूप सिंह, रामजी लाल, सूबेदार सिंह, जखी मोहम्मद अंसारी, शिव कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...