पूर्णिया, अप्रैल 17 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिठनौली पूरब पंचायत भवन परिसर में बिहार किसान मजदूर संघ के तत्वावधान में किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संघ के संयोजक अनिरुद्ध मेहता ने किया जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड कृषि कार्यालय से किसानों को योजनाओं की समय पर जानकारी नहीं मिल पाती है। कृषि सलाहकारों द्वारा पर्याप्त सूचना नहीं दिए जाने के कारण कई किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल चुनाव से पहले मतदाता सूची पर हो गया विवाद बैठक के दौरान सर्वसम्मति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.