मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मोरना। भाकियू के कार्यकर्ता गन्ने के हाड़े, सोसाइटी से शेयर वापस दिलाने, दवाइयां पर छूट दिलाने समेत किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर बुधवार को दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के प्रधान प्रबंधक से मिले। जिसके बाद प्रधान प्रबंधक ने किसानों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता बुधवार को दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में पहुंचे और प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे से मिले। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि गन्ने के हाड़े को एक समान, सोसाइटी से शेयर वापस दिलाने, दवाइयां पर छूट दिलाने, चीनी मिल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.