किसानों की समस्याओं को लेकर धरना
सहारनपुर, अगस्त 25 -- रामपुर मनिहारान। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें बजाज शुगर मिल से गन्ने का बकाया भुगतान, तहसील-थाने में भ्रष्टाचार और दलाली पर रोक, खाद का क्षेत्रफल के अनुसार वितरण तथा नकली पनीर, मावा, घी व दूध की बिक्री पर कार्रवाई की मांग की गई। शहरीपुल चौराहे पर हादसे रोकने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.