किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन 27 को
अमरोहा, मई 27 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति किसानों की समस्याओं को लेकर 27 मई को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगी। संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों ने इस बावत बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। सिंचाई कार्य प्रभावित होने से फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। इस समेत किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संगठन आंदोलन करेगा। संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बताया कि धरना-प्रदर्शन 27 मई की सुबह 11 बजे से ब्लॉक परिसर में होगा। यह भी पढ़ें- बिजली समस्याओं को लेकर किसानों का चठिया पावर हाउस पर धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.