किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महासभा का पैदल मार्च
चतरा, जुलाई 25 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चतरा अंचल से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव शंकर कुमार राम तथा संचालन बदुरी भारती ने किया। किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बी.एन. सिंह, भाकपा-माले जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति एवं झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के विजय गिरी ने कहा कि इटखोरी, हंटरगंज, कान्हाचट्टी और चतरा प्रखंड सहित कई ग्रामीण पैक्स में किसानों का नाम नहीं जोड़ा गया है। साथ ही किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।वक्ताओं ने सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने, बेलसरा सहित अन्य नहरों के जीर्णोद्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.