किसानों की समस्याओं को लेकर किया गया मंथन
कौशाम्बी, मई 9 -- नेवादा ब्लॉक परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने किया। बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय ने मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की बिजली, पानी, उर्वरक, नहरों में पानी समेत विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी और तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने भी पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। कहा कि किसानों की बिजली, सिंचाई, खाद, सड़क और राजस्व से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाते हुए जल्द निराकरण कराया जायेगा। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.