मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। किसान कांग्रेस के सदस्यों ने हंसनाथ तिवारी गन्ना किसानों से सम्बंधित तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के अध्यक्ष को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया गया कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आरपार का संघर्ष किया जाएगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयभान राय ने कहा कि घोसी चीनी मिल प्रशासन गन्ना किसानों के प्रति लापरवाह बना हुआ है। गन्ना से लदी ट्रालियां खड़ी होने के बाद भी किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही है। पीसीएफ मोहम्मदाबाद के डायरेक्टर उमाशंकर सिंह ने कहा कि हर वर्ष घोसी चीनी मिल को मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए सरकार प्रदान करता है, लेकिन चीनी मिल के मशीनों की मरम्मत समय रहते न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.