शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। कठेरिया ने कहा कि आम लोगों के वाहन पर छोटी कमी पर भी चालान हो जाता है, जबकि अधिकारियों के मामलों में कार्रवाई नहीं होती। एडीएम ने किसानों को समझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामे की स्थिति बनी रही। हंगामे के दौरान याशीन खान, गुलजार सिंह, रजा खान, बलवंत सिंह, आकिल खान समेत अन्य लग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.