किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू
अमरोहा, जून 23 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौहान गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर फॉर्मर आईडी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग कीसोमवार को भाकियू चौहान गुट के तमाम पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव चौधरी उम्मेद सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता की जाए, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फॉर्मर आईडी प्रक्रिया सरल बनाने के साथ ही सभी किसानों की आईडी तत्काल बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.