किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
सहारनपुर, जून 2 -- नागल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम देवबंद विजय प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अतिक्रमण हटाने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नागल बस स्टैंड और रेलवे रोड पर बढ़ते अतिक्रमण से आए दिन जाम, सड़क दुर्घटनाएं और विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कुकावी के सेक्टर रोड पर प्रस्तावित खड़ंजा निर्माण से पहले भूमि की पैमाइश कराने, हलगोवा से बजाज शुगर मिल होते हुए सधारणसिर स्टेट हाईवे तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रभावित किसानों को पहले मुआवजा देने तथा पहाड़पुर में पावर ग्रिड के पोल लगाने से पूर्व भूमि स्वामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.