खगडि़या, अक्टूबर 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता किसानों की समस्याओं को दूर करने के संकल्प को पूरा करना है। किसानों के हर समस्याओं को लेकर लगातार आवाज को बुलंद कर रहे है। इन्ही समस्याओं को लेकर सदर प्रखंड के माड़र रणखेत मैदान में बिहार किसान मंच द्वारा 8 अक्टूबर को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह बातें बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुड़्डू ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इस किसान महापंचायत में भारतीय किान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे। कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान मंच द्वारा गांव गांव का दौरा कर किसानों को तैयारी को अंतिम स्वरूप देने में ताकत झोंक दिया है। किसान नेता श्री टुडू ने बताया कि मुख्य मुद्दा मक्का, दूध, केला उद्योग, गैरमजरुआ खास टोपों लेंड, जल जमाव, उर्वर...