सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। किसानों की बदहाली और कृषि क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चन्द्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में गेहूं खरीद में धांधली और खाद की कालाबाजारी जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से 'आप' नेताओं ने अवगत कराया कि जनपद का किसान वर्तमान में दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ गेहूं की सरकारी खरीद में भारी अनियमितता बरती जा रही है, तो दूसरी तरफ खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, छह सूत्री ज्ञापन सौंपा पार्टी का आरोप है कि उचित व्यव...