किसानों की समस्याओं को भाकियू ने दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन
सहारनपुर, जून 14 -- देवबंद, संवाददाता। स्टेट हाइवे स्थित खंड विकास कार्यालय में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नायाब तहसीलदार मोनिका चौहान को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ललित कुमार के नेतृत्व में किसानों ने दिए ज्ञापन में प्रशासन से आवारा पशुओं को पकडक़र गोशाला में भिजवाने और पॉवर कारपोरेशन एवं राजस्व विभाग द्वारा किसानों का शोषण बंद कराने की मांग की गई। साथ ही गांव में घरौनी कार्य में पारदर्शिता दिखाने और गांवों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति दिलाने के सरकार के आदेशों को प्रभावी बनाने की मांग भी की गई। इस दौरान गगन चौधरी और पंकज चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.