बाराबंकी, मार्च 18 -- त्रिवेदीगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में थाना लोनी कटरा का घेराव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के मामलों का निस्तारण करने में रुचि नहीं ले रही है। किसान भी अपना हक पाना जानता है। जब तक पुलिस के अधिकारी निस्तारण को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं देती तब तक किसान यहां से नहीं हटेंगे। चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने। धरना स्थल पर हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने पहुंचकर किसानों से वार्ता की। पुलिस की कार्रवाई के बारे में किसानो के बीच बैठकर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा से बातचीत की और उनकी शि...