किसानों की समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, मई 15 -- गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गंगा लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को सौंपा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई। उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि गंगा लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के अनेक किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, लेकिन किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि भूमि के मुआवजे में बढ़ोतरी की जाए तथा अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। यह भी पढ़ें- भाकियू (तोमर) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन व्यापार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.