रुडकी, दिसम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से मंगलवार को रुड़की स्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने की। उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेगा। इस दौरान किसानों की 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 30 रुपये का गन्ना मूल्य बढ़ाया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब तक गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक किसान खुशहाल नहीं हो सकता है। प्रदेश के किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराया जाए और पहाड़ी क्षेत्र के किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.