बलरामपुर, फरवरी 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन एवं चकबन्दी आयुक्त के निर्देश पर जिले के चकबन्दी प्रक्रिया से आच्छादित गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित किए जाएंगे। इन चौपालों का उद्देश्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर चकबन्दी से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उनका फीडबैक प्राप्त करना है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को तहसील तुलसीपुर के ग्राम भौरीसाल में एडीएम वित्त एवं राजस्व/उपसंचालक चकबन्दी ज्योति राय तथा बन्दोबस्त अधिकारी राकेश कुमार जयन्त की उपस्थिति में चौपाल होगी। 26 फरवरी को तहसील उतरौला के ग्राम सुरहियादेवर तथा 27 फरवरी को पूरेपाण्डेयजोत में चकबन्दी अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव किसानों की समस्याएं सुनेंगे। निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी समस्त अभिलेखों के साथ अनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.