चंदौली, जून 23 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि धान की नर्सरी डालने के पीक सीजन में नहरों में पानी नहीं है। जिन नहरों में पानी छोड़ा गया है उसके तटबंध टूट गए है। कर्मनाशा नहर का तटबंध टूटने से उसे बंद कर दिया गया है। वहीं धानापुर के मिर्जापुर में भी मंगलवार को नहर टूट गई। जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। खाद बीज समय उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अफसर किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ये बातें उन्होंने मंगलवार को अपने आवास महुरा गाव में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।उन्होंने यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सफाई के लिए सपा ने सौंपा पत्रक कहा कि अधिकारियों को गांवों और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए, तभी भ्रष्टाचार की ...