किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप शुक्ला
गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पाली ब्लॉक के नेवास में नवगठित बी-पैक्स समिति पर उर्वरक वितरण कार्य का शुभारंभ किया। गुरुवार को खरीफ अभियान के तहत सहकारिता क्षेत्र में नवगठित बी-पैक्स समिति नेवास विकास खंड पाली में उर्वरक वितरण कार्य शुरू हुआ। सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर समिति पर खाद वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में बी-पैक्स नेवास में उर्वरक वितरण की शुरुआत क्षेत्रीय किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे उन्हें खाद के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.