बिजनौर, दिसम्बर 2 -- भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक के बाद किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। ज्ञापन में अंश निर्धारण में हुई गड़बड़ियां का दुरुस्तीकरण का पूरा करने, निराश्रित गौवंश को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर हाइवे पर जाने से रोकने, गुलदार, हाथी एवं अन्य जंगली जानवरों से खेतों में हो रहे नुकसान को रोकने, ब्लॉक स्योहारा के ग्राम जाट नगला में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 10 किलोवाट के एक ट्रांसफार्मर से 20 कनेक्शन दिए जाने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड है, मौके पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाए। बैठक में तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, अजय राजपूत, तेजवीर सिंह, लोकेंद्र चौधरी, सुरेश राणा, सुनील प्रधान, अरविंद, भानु प्रताप राणा, मोक्ष पाल, दिनेश प्रधान, सुभाष, बलवंत सिंह, यशवीर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...